धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
घोसी (मऊ)। थाना घोसी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम हरिगांव के पास हाईवे किनारे से एक महिला को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिता के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना घोसी पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम हरिगांव के पास हाईवे किनारे कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपिता की पहचान अनीता पत्नी मारवाड़ी विश्वकर्मा, निवासी ग्राम हरिगांव, थाना घोसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
इस संबंध में थाना घोसी में मुकदमा अपराध संख्या 354/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
