सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर


 

धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुहम्मदाबाद गोहना में देशभक्ति के उत्साह और उमंग के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों समेत अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता छोटू प्रसाद, रामशरण चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक राम बदन, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. बरनवाल, डॉ. सारिक समेत अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें