वृद्धाश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना। सैदपुर स्थित वृद्धाश्रम में बुधवार को ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से ‘10 करोड़ नशामुक्ति अभियान’ के तहत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों, उससे होने वाले नुकसान और नशे की लत से बचने के उपायों पर चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता बीके पूजा ब्रह्माकुमारी और पूनम ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ ही परिवार की खुशहाली और सामाजिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर डालता है। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

वक्ताओं ने कहा कि राजयोग का नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच और मानसिक एकाग्रता व्यक्ति की इच्छाशक्ति को मजबूत करने में सहायक हो सकती है। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को समझते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रमेश, अनिल, अरविंद, सुधीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें