प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन के स्थान पर रोडवेज डिपो बनाने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन के स्थान पर रोडवेज डिपो बनाने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन

रतनपुरा,मऊ। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय नागरिकों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी के नाम का पत्रक प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव को देकर रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो जर्जर और जीर्ण शीर्ण अवस्था में खंडहर के रूप में है के तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 35 वर्ष पूर्व रतनपुरा मुख्यालय से डेढ़ किलोमीटर दूर दक्षिण तरफ जोगापुर गांव में उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित होकर के चल रहा है। रतनपुरा ब्लाक के सामने स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां सांप -बिच्छू- हिंसक जानवर आदि रहते हैं यह बेकार पड़ी हुई भूमि है। पूरी बिल्डिंग से बरसात में जर्जर भवन के कारण पानी टपक रहा है। यह भूमि लगभग 2 एकड़ (06400 हेक्टर) है, इसे जनहित में निःशुल्क रोडवेज विभाग को देकर परिवहन विभाग का बस डिपो बनाने की मांग की गई । इस स्थान पर परिवहन विभाग का बस डिपो बन जाने से रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय से लखनऊ -दिल्ली -कानपुर -इलाहाबाद -वाराणसी -गोरखपुर आदि जगहों के लिए बसें चलेंगी इससे क्षेत्र की जनता को बहुत ही लाभ होगा। ज्ञापन कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजय तिवारी जी, विषम सिंह, संजीव कुमार सिंह, विजय तिवारी, अमरनाथ सिंह, रमेश शर्मा, शिवबली सिंह, शिवम, आरती देवी, विभा चौहान, नन्हक राम, आदि उपस्थित रहे।
राकेश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ने जिलाधिकारी को पत्र देकर रतनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोडवेज विभाग का डिपो बनाने के पत्र को प्रभारी जिलाधिकारी ने देखा और कहा कि इस पर कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें