कान्हा गौशाला में गोवंशों के लिए है अत्याधुनिक सुविधाएं – अविनाश जायसवाल


सेवराई। तहसील क्षेत्र के उसियां ग्राम पंचायत अंतर्गत करीब पौने दो करोड रुपए की लागत से बना कान्हा गौशाला, निराश्रित गोवंशों के संरक्षित करने के लिए मिलेगी सुविधा एसडीएम संजय यादव ने दी जानकारी। एसडीएम संजय यादव ने कान्हा गौशाला के विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत नगर पंचायत फतेहपुर बाजार दिलदारनगर के द्वारा करीब एक करोड़ 65 लख रुपए की लागत से निर्माण कराया गया है। गोवंशों को सुरक्षित करने के लिए सभी सुविधाएं परिपूर्ण किए गए हैं। इस गौशाला में पशुओं के रहने के लिए पंखा युक्त टिन शेड, पशु चारा, पशु के पेयजल के लिए स्वचालित वॉटर टैंक वह अन्य कई सुविधाएं दिए गए हैं इसके साथ ही प्रकाश की उच्चतम व्यवस्था के लिए हाई मास्क लाइट और पशुओं के रोगों के रोकथाम के लिए एक पशु चिकित्सक को नियमित तौर पर तैनाती किया गया है। पशुओं को देखरेख एवं पशु चारा देने के लिए 6 कर्मचारियों की तैनाती की गई है साथ ही सभी कर्मचारियों के रहने का भी प्रबंध किया गया है। वही इस संबंध में नगर पंचायत दिलदारनगर अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने बताया कि सरकार के निर्देश के क्रम में कान्हा गौशाला का निर्माण कराया गया है। जिसमे गोवंशों के रहने के लिए दो शेड, स्वचालित वाटर पम्प सिस्टम जिससे गोवंश आराम से पानी पी सके चिकित्सीय सुविधा, पशुचारा लाइट आदि की पूरी व्यवस्था किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अगर कोई पशुपालक गोवंश आश्रय केंद्र से गोवंश लेकर अपने घर पर रखता है तो उसको भरण पोषण के लिए ₹1500 प्रतिमाह दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें