धरवा ग्राम पंचायत में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण का समापन, लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र


नंदगंज (गाजीपुर)। विकासखंड करंडा के ग्राम पंचायत धरवा, न्याय पंचायत धरवा में राजकीय फल संरक्षण केंद्र, गाजीपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण का समापन समारोह ग्राम प्रधान बिंदु राणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक सुधीर सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों को “विकसित भारत” का मंत्र देते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचार अपनाकर ही ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर अपने गांव और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

समापन अवसर पर ग्राम प्रधान बिंदु राणा ने उपस्थित लाभार्थियों को फल संरक्षण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राजकीय फल संरक्षण केंद्र, गाजीपुर के प्रभारी सैयद हाशिम महमूद ने लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण एवं फल संरक्षण के क्षेत्र में अपनी इकाई स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने की अपील की और प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में सैयद हाशिम महमूद ने क्षेत्र के लोगों का प्रशिक्षण के प्रति उत्साह एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं ग्राम प्रधान बिंदु राणा ने राजकीय फल संरक्षण केंद्र, गाजीपुर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सफल प्रशिक्षण आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें