भांवरकोल थाने की कमान संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा


भांवरकोल/गाजीपुर। भांवरकोल थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में रोहित कुमार मिश्रा ने मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया तथा थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लियाइसके बाद नवागत थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक स्थिति, कानून-व्यवस्था तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने थाने में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। नए थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा क्षेत्र में अमन, शांति और सौहार्द कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए सरकार की नीतियों और मिशन को पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ लागू किया जाएगा।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर व्यवहार करने, फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व रोहित कुमार मिश्रा प्रभारी स्वाट टीम के पद पर कार्यरत थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें