मंगलवार को सादात में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गाज़ीपुर के नहीं आने पर जनता मायूस


सादात गाज़ीपुर । सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को सादात में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से आच्छादन की स्थिति का आकलन करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। कार्यशाला में सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गठित स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सभी पात्र सदस्यों का योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादन सुनिश्चित किया जाए। कार्यशाला के दौरान आवास योजना, आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार एवं आजीविका से संबंधित विभिन्न योजनाओं सहित अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं मिशन से जुड़े कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समूह की महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास एवं वित्तीय सहायता से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया।

 

यह कार्यक्रम जिलाधिकारी गाज़ीपुर के अध्यक्षता में आयोजित थी परन्तु उनके न आने पर जनता में मायूसी रही लोग बातें करतें दिखे कि जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला से समस्या का निस्तारण तुरंत हो जाता है

 

इस अवसर पर सीडीओ ने आंगनबाड़ी विभाग की तरफ से चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और चार नवजात बच्चों का अन्नप्राशन कराया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वेटिंग मशीन प्रदान किया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव, बीडीओ डॉ. सरजीत सिंह, विकास अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,सीडीपीओ सोनम सिंह, बीईओ हेमवंत कुमार, डा. बृजेश कुमार, डा. अनिल राय, प्रमेश यादव, डा. पंकज सिंह सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें