शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू


नंदगंज(गाजीपुर)। नंदगंज बाजार स्थित पारस गली के पास शनिवार को करीब 11 बजे माधुरी मद्धेशिया के मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग मकान की ऊपरी मंजिल पर सीढ़ी के पास लगी, जिससे वहां रखा सामान जलने लगा और देखते ही देखते पूरे मकान में धुआं फैल गया।

धुआं उठता देख आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में सहयोग किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

आग लगने से लगभग दो से तीन हजार रुपये मूल्य के सामान का नुकसान हुआ। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग निचले हिस्से तक पहुंच जाती तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था।

मकान स्वामिनी माधुरी मद्धेशिया चाय-समोसा की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें