बाराचंवर। गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक क्षेत्र के उतरांव निवासी प्रमुख समाजसेवी मनन जी वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को आत्मसात करते हुए अपनी माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत करीमुद्दीनपुर प्रभारी निरीक्षक राजनरायन जी को उन्नत किस्म के आम के पौधे भेंट किये। थाना प्रभारी राजनरायन ने मनन वर्मा के इस कार्य की सराहना की।इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सिंह भी उपस्थित रहे। समाजसेवी मनन वर्मा के द्वारा अपनी मां के पुण्यतिथि पर पौधारोपण के कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग भी शामिल होते हैं। थानाप्रभारी राजनरायन ने भी इस कार्य की सराहना की और लोगों से भी इसी तरह से पौधारोपण करने की अपील की।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत समाजसेवी ने भेंट किया पौधा
