जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सादात ब्लॉक के बड़ागांव पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह के पुत्री की 21 जून को वाराणसी में होने वाले विवाह से एक दिन पूर्व वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
मंत्री ने नवदंपति के सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बेटी हर पिता के जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण होता है। उन्होंने सनातन परंपराओं से जुड़े ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता बढ़ाने वाला बताया। मंत्री ने सच्चिदानंद सिंह के परिवार को शादी की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए 21 जून को वाराणसी में होने वाले विवाह समारोह में शामिल होने का प्रयास करने की बात कही।बड़ागांव पहुंचने पर ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया। पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। सच्चिदानंद सिंह ने मंत्री के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्र देव सिंह के आशीर्वाद से पूरा परिवार अभिभूत है। इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना।
