-बैनर फाड़ने को लेकर विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में तनाव


दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण इलाके में बनी तनाव की स्थिति

-पुजा में लगाया गया मकान के छत पर लाउडस्पीकर साउंड गिरी बाबा के मौत का बना कारण

लोक अधिकार

तमकुहीराज कुशीनगर । चौरा खास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेमोरी पट्टी में बैनर फाड़ने का विरोध करना एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को भारी पड़ गया।
आरोप है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई, घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग टोला बाबू दिप राय गांव आपस में सटे हुए हैं। गांव के मंदिर में यज्ञ पुजा विगत दिनों से चल रहा था जिसमें मृतक बुजुर्ग रामभजन गिरी पुत्र हरिहर गिरी के मकान के छत पर और दुकान के छत पर भी पुजा में शामिल लाउडस्पीकर साउंड भी दोनों जगह पर लगाने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों को आरजान में बांधा उत्पन्न होती थी,जिसको लेकर गिरी बाबा से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लाउडस्पीकर साउंड हटाने को कहा था लेकिन गिरी बाबा ने लाउडस्पीकर साउंड हटाने से मना कर दिया था। जिससे मुस्लिम समुदाय में काफी नाराजगी जताई जा रही थी।
रात करीब 8 बजे गिरी बाबा अपनी दुकान बंद कर घर जाने को तैयार थे तभी मुस्लिम युवकों ने पोल पर लगे बैनर को फाड़ने लगे जब बुजुर्ग गिरी बाबा ने फाड़ रहे बैनर का विरोध किया था। जिससे मारपीट की नौबत आ गई, तथा मारपीट में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें