जीयन की जमीन को लेकर पिता-पुत्र में विवाद, दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप


Oplus_16908288

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पड़री मेहदिया टोला मुंडेरा में गुरुवार रात करीब 10 बजे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जीयन हेतु माता-पिता को मिली जमीन को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में एक वृद्ध घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष ने भी महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध पिता का आरोप है कि उसके बड़े पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पिता का पहले ही अपने पुत्रों के बीच बंटवारा हो चुका है और वह वर्तमान में अपने छोटे पुत्र के परिवार के साथ रहता है। घटना के समय छोटा पुत्र रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।
वहीं बड़े पुत्र का कहना है कि छोटे भाई ने जीयन की जमीन अपने कब्जे में ले ली है तथा उसकी मां को घर से निकाल दिया है। उसका आरोप है कि मां पिछले लगभग एक माह से उसके साथ रह रही है। बड़े पुत्र के अनुसार, जब उसकी पत्नी छोटे भाई की पत्नी से इस संबंध में बात करने गई तो वहां मौजूद लोगों ने उसकी पत्नी और मां के साथ मारपीट कर दी।
घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, जमीन संबंधी विवाद को लेकर परिवार में काफी समय से तनाव चल रहा था।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें