भांवरकोल। क्षेत्र के पखनपुरा गांव में मरहूम अब्दुल वाजिद प्रधान मेमोरियल राज्यस्तरीय रात्रि कालीन फुटबॉल का तीसरा मुकाबला जबूरना वर्सेस मुहम्मदाबाद के दरमियान खेला गया। शुरुआती 10 मिनट तक किसी भी टीम ने गोल करने में असमर्थ रहे। 12 वे मिनट में जबूरना के खिलाड़ी रितेश के अच्छे प्रयास से अपने टीम के लिए गोल कर मुकाबला को 1-0 कर दिया । फिर रितेश को दूसरे हाफ के 5 वें मिनट में एक और गोल करके अपनी टीम को 2 -0 में परिवर्तन कर दिया। उसके बाद टाउन क्लब मुहम्मदाबाद के खिलाड़ी 6 नंबर की जर्सी में साजिद खान सातवें मिनट में एक गोल जबूरना पर गोल दाग करके स्कोर 2 -1 कर मुकाबला रोमांचक कर दिया। दोनों ही दिन गोल करने में संघर्ष करती रही इसके साथ ही 12 वे मिनट में एक बार फिर रितेश को सफल पेनाल्टी किक कर मुकाबला तीन एक कर एक तरफ कर दिया 27 मि 29 मिनट में एक बार फिर जबूरना के 6 नंबर जर्सी में साजिद ने एक और गोल करके मुकाबले को कर एक के 4-1 कर दिया टूर्नामेंट में मुख्य रूप से बद्दुरूदीन खां, जियाउद्दीन खान, साक्षी ट्रेडर्स के अजय राय, वाजिद खान, हफीजुल्लाह सिद्दीकी, सद्दाम खान, मास्टर अनिरुद्ध, कारी साहब, मजीद अब्दुल्लाह सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित रहे निर्णायक की भूमिका फरहान, अब्दुल मजीदने निभाई लाइनमैन इरफान और आकिब रहे।
जबूरना फुटबॉल क्लब ने टाउन क्लब मुहम्मदाबाद को 4-1 से हराया
