बापू महाविद्यालय सादात ने प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर बनाया कीर्तिमान


सादात, गाजीपुर।बापू महाविद्यालय, सादात के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के प्रमाण पोर्टल पर जारी नवीनतम रैंकिंग में महाविद्यालय ने निजी महाविद्यालयों की श्रेणी में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की समग्र रैंकिंग में चौथा स्थान अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रमाण पोर्टल पर महाविद्यालयों की रैंकिंग विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं छात्रहित से संबंधित 44 मानकों के आधार पर निर्धारित की जाती है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंध समिति, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय संस्थापक सदस्यों, शिक्षकों की निष्ठा, कर्मचारियों के समर्पण तथा विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को दिया है।

महाविद्यालय के प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्त रामपूजन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्ता आधारित शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा निरंतर नवाचार का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी महाविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. त्रिवेणी सिंह ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि संस्थान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा तथा विद्यार्थियों को आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु नई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने सभी शुभचिंतकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग एवं विश्वास से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें