समाजवादी शिक्षक सभा में गाजीपुर का बढ़ा गौरव, डॉ. शिव प्रताप यादव प्रदेश सचिव नामित, हुआ भव्य सम्मान समारोह


गाजीपुर।समाजवादी शिक्षक सभा, उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में डॉ. शिव प्रताप यादव को प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर जनपद गाजीपुर में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश एवं समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से डॉ. शिव प्रताप यादव को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

नियुक्ति के उपलक्ष्य में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, बंशी बाजार, गाजीपुर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डॉ. शिव प्रताप यादव को पुष्पमालाओं से लादकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शिव प्रताप यादव एक शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं शिक्षकों के हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाजवादी शिक्षक सभा और अधिक सशक्त होगी तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

डॉ. शिव प्रताप यादव, जो वर्तमान में पी.जी. कॉलेज मलिकपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, ने अपने सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समाजवादी शिक्षक सभा उत्तर प्रदेश के नव-नियुक्त प्रदेश सचिव डॉ. शिव प्रताप यादव का गाजीपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों द्वारा सम्मान एवं जोरदार अभिनंदन किया गया

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें