


कुशीनगर। क्षेत्र के गन्ना किसानों की आय बढ़ाने एवं उत्पादन में सुधार लाने के उद्देश्य से रामकोला पंजाब चीनी मिल द्वारा किसानों को बाजार मूल्य से कम दर पर अक्ष माला के अंतर्गत माइक्रो न्यूट्रिएंट, पोटाश ,बटाको तथा अन्य आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मिल की इस पहल को किसानों द्वारा सराहा जा रहा है।
मिल प्रबंधन का कहना है कि गन्ना फसल में संतुलित पोषण से उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए किसानों को रियायती दरों पर आवश्यक कृषि उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उनकी खेती की लागत कम हो सके और अधिक उपज प्राप्त हो।
क्षेत्र के प्रगतिशील किसान मनोज राय ने चीनी मिल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण पोषक तत्व मिलने से किसान आधुनिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।
वहीं किसान राजू पाठक,दीनानाथ राय,ध्रुवनारायण यादव ने कहा कि मिल द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उत्पाद किसानों की लागत कम करने में सहायक होंगे। इससे गन्ना फसल का बेहतर विकास होगा और किसानों को अधिक उत्पादन के साथ बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी चीनी मिल की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे किसान हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका मानना है कि ऐसे प्रयासों से गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


