पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत शेरपुर के मजरा सेमरा में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा 


भांवरकोल । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में प्रशासक शेरपुर प्रतिनिधि जयानंद राय और सचिव सूर्यभान राय ने सैकड़ों पुरुष महिलाओं के साथ गंगा के किनारे पौधारोपण किया।इस अवसर पर विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सचिव सूर्यभान राय ने बताया कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सबको एक पेड़ अपनी “मां” के नाम लगाने का संकल्प लेना है साथ ही लगाए गए पौधों लगाने से ज्यादा उसे बचाने की आवश्यकता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दयानंद राय ने कहा की गंगा के किनारे पेड़ लगाने से काटन कम होती है और पर्यावरण स्वच्छ रहता है हम सबको इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशन राम ,ओमप्रकाश राय मुन्ना राजेश राम ,रमेश राम, समूह सखी मंसा देवी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चों में प्रतिभाग किया ।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें