पेड़ हैं तो जीवन है – फादर पी विक्टर,  पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया


हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमन पुर गाजीपुर के प्रबंधक काशीरत्न फादर पी विक्टर ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया।प्रकृति प्रेमी फादर विक्टर ने अपने जीवन को धर्म,सेवा,शिक्षा एवं प्रकृति को समर्पित किया है।गाजीपुर, वाराणसी एवं जौनपुर में लाखों की संख्या में पौधारोपण कराने वाले फादर ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतवासियों से पौधारोपण का आग्रह किया।इस अवसर पर फादर ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे हर साल 5 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है पर पौधा लगाने के लिए हमें केवल एक दिन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।विश्व पर्यावरण दिवस तो वृक्षारोपण एवं संरक्षण का प्रतीक मात्र है।हमें अपने जन्म दिन,वैवाहिक वर्षगाँठ या किसी शुभ अवसर पर पौधरोपण करना चाहिए।यूँ तो हर दिन वृक्षारोपण किया जा सकता है पर इसके लिए सबसे अनुकूल समय आसाढ़ और सावन का महीना है।छायादार, फलदार वृक्षों को अधिक से अधिक लगाना चाहिए।फादर ने अपने उद्बोधन में कहा कि तपती हुई धरती और तड़पते हुए जीव जंतु को वृक्षों से ही शीतलता मिलेगी।एयरकंडीशनर तो पर्यावरण के लिए विष के समान है।इससे बचने की जरूरत थी पर दुर्भाग्य से असंख्य एयरकंडीशनर लगाए जा रहे हैं।एक वृक्ष दस एयरकंडीशनर के बराबर शीतलता प्रदान करता है और एयरकंडीशनर की तरह गर्मी उत्सर्जित भी नहीं करता।वृक्ष की शीतलता वातावरण में फैल जाती है इसलिए सघन वृक्षों की अवली ही शीतलता प्रदान करेगी।वृक्ष जीव जंतु सभी के आश्रय हैं इसलिए भारतीय संस्कृति में उनके प्रति पूज्यभाव है हमें उस भाव को बनाए रखना होगा।

फादर के साथ एनसीसी के कैडेट्स,शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने वृक्षारोपण में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें