सादात गाज़ीपुर: पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, सिखड़ी में आज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय के छात्रों ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा सदस्य श्री केदारनाथ सिंह ने की।
प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l
इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री उ.मां.विद्यालय टंडवा के प्रबंधक सन्तोष राय, मां काली आदर्श ITI कॉलेज शिशुआपार सादात के प्रबंधक प्रद्युम्न राय, मनोज राय, समाज सेवी,विमला मौर्या, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय कुशवाहा,वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विद्यालय संरक्षक श्री पारस नाथ राय सहित काफी संख्या में गणमान्य एवं छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार राय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया l
