कुशीनगर । भाजपा नेता राजन जायसवाल ने अपने ही सरकार पर सवाल उठाया है विहिम के प्रदेश मंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी राजन जायसवाल का कहना है की जिले में बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है भ्रष्टाचार चरम पर है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में सुशासन लाने के प्रयास में जिले के अधिकारी अपने लापरवाही और भ्रष्टाचार से पलीता लगा रहे है । राजन जायसवाल ने पडरौना तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांवों में पट्टे और सरकारी भूमी पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शनिवार को एसडीएम पडरौना को ज्ञापन सौंपा उन्होंने शीघ्र न्याय न मिलने पर बड़े आंदोलन की भी बात कही।
सदर तहसील क्षेत्र में ग्रामसभा की जमीनों, आवासीय पट्टों और भूमिहीन परिवारों से जुड़े मामलों को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर 27 मई से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी पडरौना को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर विभिन्न ग्रामसभाओं में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मनिकौरा, कुरमौल उर्फ सोहनपुर, माघी कोठिलवा समेत कई गांवों में गरीबों को मिले आवासीय पट्टों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिक रिपोर्ट लगाकर मामलों को लंबित रखे हुए हैं।संगठन ने मठिया ग्रामसभा में नरेंद्र मिश्रा समेत अन्य गरीब परिवारों के आवासीय पट्टों से कब्जा हटाने, भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने, अधूरी पैमाइश सही तरीके से कराने तथा ग्रामसभा की जमीनों पर हुए अवैध निर्माण हटाने की मांग की है।विश्व हिंदू महासंघ ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।।ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष संतोष जयसवाल, कैलाश कुशवाहा, श्यामबदन, रविंद्र गुप्ता, भेखा गुप्ता, नरेंद्र मिश्र, किरण, राजेंद्र चौरसिया, दिनेश, राम आसरे, नरेश, ध्रुप, संतोष, पवन सिंह, घनश्याम, विवेकानंद, हेमंत और कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

