मोहम्दाबाद में पूज्य शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, सैकड़ों गौ भक्तों ने लिया भाग


मोहम्दाबाद: नगर में उस समय धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब गौ संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा के दौरान पूज्य महाभाग शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मोहम्दाबाद के गौ रक्षा प्रभारी मनोज बाबा ने किया, जहां सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त, साधु-संत और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम, गौ माता की जय और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ शंकराचार्य जी का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर गौ रक्षा प्रभारी मनोज बाबा ने कहा कि यह यात्रा देशभर में गाय को “राष्ट्र माता” घोषित करने की मांग को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है और गौ माता केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि भारतीय जीवनशैली और कृषि व्यवस्था की आधारशिला भी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गायों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा और गौ रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। मनोज बाबा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गौ माता की रक्षा करना हम सभी का नैतिक और धार्मिक दायित्व है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ भक्तों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और गौ सेवा के प्रति लोगों की आस्था को मजबूत करने का कार्य किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें