भाजपा नेता का मोबाइल चोरी, 49 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा


Oplus_16908288
Oplus_16908288

 

मुकदमा दर्ज नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ी नाराजगी,सीओ कर रहे हैं मामले की जांच

कुशीनगर ।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के डिबनी गांव में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का मोबाइल चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पुलिस को आरोपित की जानकारी होने और मोबाइल बरामद होने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं और मंडल पदाधिकारियों में नाराजगी व्याप्त है।
डिबनी गांव निवासी संजय राय भाजपा पिपरा मंडल के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को गांव के बाजार में सब्जी खरीदारी के दौरान उनके जेब से कीमती मोबाइल फोन चोरी हो गया था। घटना के तत्काल बाद उन्होंने स्थानीय थाने में लिखित सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की।पीड़ित के अनुसार करीब 49 दिन बाद सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने आरोपित युवक को पकड़कर मोबाइल बरामद कर लिया, लेकिन आरोपित को छोड़ दिया गया और मामले में मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। संजय राय का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने और समझौता कराने में जुटी रही ,न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच खड्डा क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह को सौंप दी है। सीओ मामले की जांच कर रहे हैं।पीड़ित का आरोप है कि मामले को मैनेज नहीं करने पर अब आरोपित पक्ष उन्हें ही फंसाने की नीयत से पुलिस को तहरीर देकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। इधर, स्थानीय पुलिस की कार्यशैली को लेकर भाजपा मंडल पदाधिकारियों में आक्रोश है। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें