सहकारी समिति पर खाद को लेकर हंगामा, सचिव को अर्द्धविक्षिप्त द्वारा नकली बंदूक से धमकाने का प्रयास, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल


कुशीनगर ।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे एक अर्धविक्षिप्त व्यक्ति द्वारा खाद की अनुपलब्धता को लेकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खाद न मिलने से नाराज व्यक्ति ने समिति सचिव को बच्चों के खेलने वाली बंदूक दिखाकर धमकाने का प्रयास किया।
घटना के दौरान समिति परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था, जिसके चलते लोग डर के साथ-साथ हैरान भी दिखे।
इस पूरी घटना का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो को देखकर क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बना हुआ है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद की किल्लत के कारण समितियों पर आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। वहीं मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस द्वारा वायरल फोटो की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि खाद वितरण व्यवस्था को सुचारू किया जाए, ताकि किसानों को परेशान न होना पड़े और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें