सादात में गायत्री प्रज्ञा मण्डल व विजय कुमार यादव नें बच्चों में स्टेशनरी बांटी


सादात – गाज़ीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय मजुई मरदापुर में गायत्री प्रज्ञा मंडल मजुई द्वारा बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना था।

गायत्री प्रज्ञा मंडल मजुई के संयोजक विजय कुमार यादव ने बच्चों को स्टेशनरी वितरित करते हुए शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा कैसे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करती है और जीवन में उसका क्या उपयोग है।

यादव ने बच्चों को समय का सदुपयोग करने और भविष्य में परिवार, समाज तथा राष्ट्र का एक अच्छा नागरिक बनकर सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर हेडमास्टर राम अवध सिंह यादव, उर्मिला देवी, महेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक यादव, अफगन अंसारी, सावित्री यादव, डॉ. सीमा देवी, महेंद्र सिंह यादव, पूनम चौरसिया, रोशन यादव और अजय प्रताप गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक रामअवध सिंह यादव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन डॉ. अभिषेक कुमार यादव ने प्रस्तुत किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें