गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के महेन्द स्थित नसरत खान मेमोरियल इंटर कॉलेज, महेंद, गाज़ीपुर में, कक्षा 10 और 12 के सभी टॉपर छात्रों और छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इंटरमीडिएट में
आएशा खान पुत्री बावर अली खान साजिया खातुन पुत्री साबिद हुसैन खान सोफिया खातुन पुत्री साबिद हुसैन खान हाई स्कूल में
आलिया खातुन पुत्री दिलशाद खान साधना पुत्री सुरेश रावत
दीपक राजभर पुत्री संतोष राजभर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक, जनाब शाहिद खान, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जनाब हैदर अली खान, रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक सफीक अहमद खान, पूर्व प्रधान आफ़ताब अहमद खान, वर्तमान प्रधान मोहम्मद बावर अली खान, शौकत अली खान, प्रधानाचार्य तौसीफ खान, मास्टर अली मुदीन खान, मास्टर अली जफर खान, अफजल अली खान (सोना) और बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे। स्कूल के सभी छात्र और छात्राएं भी इस यादगार समारोह का हिस्सा बने।
