धामुपुर में कृभको ने जगाई वैज्ञानिक खेती की अलख: मृदा परीक्षण से बढ़ेगी किसानों की आय


नंदगंज (गाज़ीपुर)।  गाज़ीपुर जिले के करण्डा ब्लॉक स्थित धामुपुर गांव में शुक्रवार को कृभको द्वारा एक विशेष मृदा परीक्षण एवं किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मिट्टी की सेहत के प्रति जागरूक करना और उन्हें पारंपरिक खेती के बजाय वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव रहे। आयोजन में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों सहित लगभग 25 गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृभको के क्षेत्र प्रभारी पुष्पराज यादव द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए पुष्पराज यादव ने कहा कि अक्सर किसान बिना जानकारी के अंधाधुंध उर्वरकों का प्रयोग करते हैं, जिससे न केवल लागत बढ़ती है बल्कि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी कम हो जाती है। उन्होंने बताया कृभको द्वारा किसानों के लिए निशुल्क मृदा परीक्षण की सुविधा दी जा रही है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को पहचानकर संतुलित खाद डालने से पैदावार में भारी वृद्धि हो सकती है। वैज्ञानिक  पद्धतियों से फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है, जिससे बाजार में बेहतर दाम मिलते हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीज चयन और रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल की सलाह दी। कार्यक्रम में कृभको के विभिन्न उत्पादों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की गई। इस जागरूकता अभियान में मनीष गुप्ता, मुहम्मद वसीम खान, ओमकार यादव, रोशन कुमार गुप्ता और जिया लाल गुप्ता सहित कई स्थानीय किसान मौजूद रहे। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें