संजय राय पहलवान और प्रतीक पाण्डेय बने उत्तर प्रदेश परिमंडल डाक खेल नियंत्रण बोर्ड के सदस्य


खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन और ऊर्जा का स्रोत – संजय राय पहलवान नियंत्रण बोर्ड का यह नया स्वरूप हमारे विभाग की खेल संस्कृति को एक नई दिशा प्रदान करेगा- प्रतीक पांडे
__________________
संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश परिमंडल डाक खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पोस्टमास्टर एवं प्रधान डाकघर गोरखपुर के जन संपर्क अधिकारी प्रतीक पांडे को उत्तर प्रदेश पोस्टल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का सदस्य नामित किया गया ।

इसका मुख्य उद्देश्य डाक विभाग के कर्मचारियों के बीच से कुश्ती, क्रिकेट,शतरंज आदि खेलों के लिए प्रतिभाओं को खोजना, निखारना और खेल भावना विकसित करना है , खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर खेल बुनियादी ढाँचा उपलब्ध कराना है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की डाक खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन करना है। खेलों के माध्यम से कर्मचारियों में अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम वर्क की भावना को सुदृढ़ करना है।

इस अवसर पर मनोनीत सदस्य संजय राय पहलवान ने कहा कि ​”खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन और ऊर्जा का स्रोत हैं। साथ ही प्रतीक पांडे ने कहा कि परिमंडल डाक खेल नियंत्रण बोर्ड का यह नया स्वरूप हमारे विभाग की खेल संस्कृति को एक नई दिशा प्रदान करेगा।”

डाक विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बोर्ड के सदस्यों के सफल कार्यकाल की कामना की है। विभाग को आशा है कि बोर्ड के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डाक विभाग का गौरव बढ़ाएंगे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें