सादात ब्लॉक सभागार में जनगणना 2027 हेतू सुपरवाइजरों और प्रगणकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू


सादात – गाज़ीपुर


सादात में वर्ष 2027 की जनगणना प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए सुपरवाइजरों और प्रगणकों के प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण और मकान गणना करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर धनंजय सिंह और अभय श्रीवास्तव ने जनगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि मकान का सूचीकरण करते समय भवन और परिवार की सटीक व अद्यतन जानकारी एकत्र करना आवश्यक है। खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ इस कार्य को करने का निर्देश दिया। यादव ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है और इसके आंकड़े पूरी तरह विश्वसनीय एवं उपयोगी होने चाहिए।प्रशिक्षण के दौरान डॉ. राजेश यादव और सुभाष यादव सहित अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने कई प्रश्न पूछे, जिनका समाधान मास्टर ट्रेनरों द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में संतोष यादव, शीतला प्रसाद, सुनील यादव, आनंद कुमार यादव, रामानंद यादव, मनोज यादव, जय प्रकाश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, नरेंद्र यादव, संजय कुमार, शैलेंद्र शर्मा, अभिषेक चौरसिया, डॉ. अभिषेक कुमार यादव, महावीर यादव, शशिभूषण, प्रहलाद भारद्वाज, सुरेंद्र प्रसाद और निसार अहमद सहित कई शिक्षकों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें