बहादुरगंज गाज़ीपुर۔ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती दिवस पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया और पूरे नगर में गाजे बाजे और डीजे के साथ भव्य झांकी निकाली गई। पुरानीगंज में सर्व प्रथम बाबा जी के रथ का फीता स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरगंज पुष्पेषचंद दुबे ने फीता काटकर और बाबा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके एवं केक काटकर किया। तत्पश्चात स्थानीय लोगों में से महिलाओं एवं पुरुषों ने बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित करके किया। वहीं पर सौहार्द साथी जफर अकील ने उपस्थित जन समूह को संविधान की प्रस्तावना का पाठ का वाचन किया जिसे सभी लोगों ने दोहराया तथा बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया और कहा गया कि यही बाबा साहब के सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम लोग उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की कोशिश करें। तत्पश्चात यह जुलूस रवाना हुआ और नगर के पुरानीगंज से चलकर डकीनगंज, छावनी, पठान टोली, नगर पंचायत,पुलिस चौकी, पुरानी बाजार,दक्खिन मोहल्ला होते हुए सदर बाजार, गन फैक्टरी, नई सब्जी मंडी होते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बस स्टैण्ड चंडिका स्थान,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से चलकर अंबेडकर तिराहे जाकर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गया।जिसमें युवाओं एवं युवतियों तथा महिलाओं ने जमकर थिरके लगाए और रास्ते भर बाबा साहब अमर रहें, बाबा तेरा मिशन अधूरा हम सब मिलकर करेंगे पूरा, हम बहुजन हमार बाबा रतनवा जैसे गगन भेदी नारे लगाए एवं डीजे की धुन पर थिरकते हुए अपने अपने स्थानों पुरानीगंज ,रसूलपुर तथा सिउरा से निकल कर गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज बहादुरगंज तिराहे के पास स्थित अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर जाकर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गया जिसमें कि वक्ताओं ने बाबा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं पर व्यापार मण्डल बहादुरगंज द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को जल जलपान कराया गया। इस अवसर पर जवाहिर लाल ग्राम प्रधान रसूलपुर, सन्तोष कुमार, केशव प्रसाद, राम बड़ाई मास्टर, नरसिंह कुमार, महेंद्र कुमार, लोचन राम, नरसिंह भारती, शक्ति जायसवाल, जफर अकील, राजेश वर्मा, जगजीत बर्नवाल, संतोष बर्नवाल, धनंजय कुमार, सत्यम सोनकर, नकुल मद्धेशिया,गुड्डू कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
