मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा रंग


भांवरकोल / गाजीपुर। क्षेत्र के मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी रंगोली महोत्सव प्रतियोगिता एवं साज सज्जा के साथ प्रकाश पर्व एवं देव दीपावली मनाने की उत्सुकता आज क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल में स्पष्ट ध्वनित हो रही थी। विद्यालय द्वारा प्रदत्त सामग्रियों से अलग अलग वैचारिक चित्रण रंगोली के माध्यम से उकेरा गया। प्रार्थना सभा में दीपावली शब्द की व्युत्पत्ति के साथ साथ उसमें देव शब्द की युति को महसूस करते हुए उसके औचित्य को सार्वजनिक किया गया। प्रकाश के अलग अलग आयामों में अपनी दृढ़ मानसिकता का होना कितना आवश्यक है , इसे सभी छात्र छात्राओं को समझाया गया। बच्चों ने अपनी कक्षाओं में एवं अपने अपने विशिष्ट हाउस ( वर्ग समूह) का प्रतिनिधित्व करते हुए कलाकारी दिखाई और भविष्य के भारत की ठोस पहचान वैश्विक स्तर पर बनाई। निश्चित समयावधि में अपनी वैचारिक स्थिति को एक रुप देना सामान्य कार्य नहीं कहा जा सकता , अत: सभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए प्रबंधक अवधेश पाण्डेय एवं प्राचार्य बृजेश पांडेय ने शिक्षक शिक्षिकाओं ने आगामी परीक्षाओं में अच्छी प्रस्तुति के लिए सभी का उत्साह वर्धन किया , एक अच्छी प्रेरणादायी वातावरण में सभी ने भारत की विशिष्ट संस्कृति को स्वीकारते हुए गौरव का अनुभव किया , एवं अखण्ड भारत की प्राचीन गाथा को लिपिबद्ध करने का संकल्प लिया l सचमुच अज्ञान रुपी अंधकार को दूर करने हेतु प्रकाश को सार्वभौमिक करने में विद्यालय की अतुलनीय भूमिका सिद्ध होती है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें