डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया 


बैसाखी के पावन अवसर पर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर जनपद गाजीपुर में हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत एवं नृत्य के माध्यम से बच्चों ने इस पर्व की महत्ता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

 

विद्यालय के निदेशक हर्ष राय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं नेहा राय, पूजा सिंह, अंजलि राय, विजय लक्ष्मी, ऋतु यादव, आरती सिंह एवं गरिमा श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें