बाबा साहब ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश दिया-आनंद सिंह


14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता एवं महान शिल्पकार डॉ. भीमराव राम अंबेडकर जी की जयंती सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली में बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर मुख्य प्रबंध निदेशक सत्यदेव ग्रुप कॉलेजेस आनंद सिंह एवं मैनेजर श्रीमती सुमन सिंह के द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर आनंद सिंह ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन, उनके अदम्य साहस तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को विस्तार से बताते हुए सभी को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश दिया।

 

मैनेजर श्रीमती सुमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर जी का योगदान केवल संविधान निर्माण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने और प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

प्रधानाचार्य ए एन उपाध्याय ने भी बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके समतामूलक समाज के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवम् शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने तथा एक समरस और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें