आस्था की राह में बाधा दूर, प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, प्राचीन शिव मंदिर का बाधित रास्ता हुआ मुक्त


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


नोनहरा/ गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भाला गांव में स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर के मार्ग से प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाकर रास्ता बहाल करा दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जिसमें हलका दरोगा हरिश्चंद्र राय सहित दर्जनों पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल तैनात रही।

ग्रामीणों के अनुसार, यह प्राचीन शिव मंदिर उनकी आस्था का प्रमुख केंद्र है। परंपरा के अनुसार यहां बारात, दुल्हन आगमन, मुण्डन संस्कार तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान पूजा-पाठ किया जाता रहा है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया गया था, जिससे ग्रामीणों की आस्था को ठेस पहुंच रही थी।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद न्यायालय के आदेश पर प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक अरुण सिंह, लेखपाल प्रतिमा कुशवाहा, रविकांत सिंह और मनीष यादव सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसमें दरोगा और महिला आरक्षी भी शामिल थीं।

प्रशासन की मौजूदगी में दीवार हटाकर मंदिर जाने का रास्ता पुनः खुलवा दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा और आस्था की राह फिर से सुगम हो गई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें