नवीन गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक, डीएम के आश्वासन के बाद 24वें दिन खत्म हुआ धरना


गाज़ीपुर। नगर पालिका परिषद जमानियां में विभिन्न जनहितैषी मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 24 वें दिन भी जारी रहा। काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे सभासदों से डीएम अनुपम शुक्ला ने राइफल क्लब में वार्ता की। उन्होंने चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता को नए गृहकर की वसूली फिलहाल एक महीने तक रोकने का निर्देश दिया। साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निजी कार्यक्रमों और धरने में इस्तेमाल पर भी नाराजगी जताते हुए रोक लगाने को कहा। डीएम के आश्वासन के बाद सभासदों ने 24वें दिन धरना समाप्त किया।

इस दौरान सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की सर्वसम्मति और एडीएम के निर्देश के बावजूद नए गृहकर की वसूली की जा रही है। वहीं, वार्डों में विकास कार्य बाधित होने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दुरुपयोग से नगर पालिका का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इससे आम नागरिकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। साफ सफाई, लाईट, खड़ंजा व टूटी गलियों का भी मुदा सभासदो ने प्रार्थमिकता से उठाया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को को तीन दिन के अंदर निस्तारित कराने का आदेश दिया।

धरने के 24वें दिन डीएम के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम निधि धरना स्थल पर पहुंचीं और सभासदों को वार्ता के लिए दोपहर एक बजे राइफल क्लब बुलाया। डीएम ने सभासदों से उनके वार्डों की 10 प्रमुख समस्याओं की सूची लेकर संबंधित अधिकारियों को एक दिन में नापी कर स्टीमेट तैयार करने और तत्काल टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया, तब जाकर सभासदों ने धरना समाप्त किया। हालांकि, केवल 10 कार्यों को प्राथमिकता देने पर सभासदों में असंतोष भी दिखा। वार्ता के बाद भी आंदोलन को लेकर सभासदों की नाराजगी बनी रही।

इस दौरान मुख्य विकाश अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, सभासद प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, राकेश प्रजापति, सुरेन्द्र चौधरी साहू, विकाश जायसवाल जुगनू, मोहन गुप्ता, अंजनी कुमार गुप्ता, मनीष यादव, राहुल वर्मा, शिवबचन यादव, उमराव यादव, आमिर उर्फ गोलू, शमीम अंसारी, अरसद आदि सभासद मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें