तीन नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट; कार्रवाई न होने से आक्रोश


 

Oplus_16908288

कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी रामकोला थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ चार अज्ञात युवकों ने बीते 18 मार्च की शाम उस समय घटना को अंजाम दिया, जब तीनों लड़कियां गांव के ही एक व्यक्ति खेत से मजदूरी कर तोरिया फसल की मड़ाई कराकर घर वापस लौट रही थीं।
बताया जाता है कि रास्ते में युवक के साथ चार अज्ञात युवकों ने उनके साथ छेड़खानी के साथ मनमानी का प्रयास किया । विरोध करने पर आरोपीयो ने उनके साथ मारपीट की और जानमाल की धमकी भी दी। किसी तरह पीड़िताएं घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजनों के अनुसार जब वे उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनकी बाइक छीन ली। पीड़ित पक्ष ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित परिवार दहशत में है। मामले में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें