संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 73 में से 3 मामलों का मौके पर निस्तारण


घोसी, मऊ। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 35, पुलिस विभाग की 24, विकास विभाग की 7, आपूर्ति विभाग की 2, नगर पंचायत की 2, विद्युत विभाग की 1, सिंचाई विभाग की 1 तथा समाज कल्याण विभाग की 1 शिकायत शामिल रही।

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस दौरान कानूनगो पारस नाथ, परशुराम और राजेश राम, लेखपाल अरविंद पाण्डेय, विवेक सिंह, आशीष वर्मा, घोसी से एसआई ऋचा सोनी, दोहरीघाट से एसएसआई ओम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं फरियादी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें