धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
लखनऊ। सरकारी विभागों में किसी कार्य के लिए रिश्वत मांगने वाले अराजपत्रित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ अब आम नागरिक सीधे भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश में शिकायत कर सकते हैं। संगठन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी सरकारी कार्य करने के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन पर दें।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश का कार्यालय टावर नंबर-3, समाप्त व अष्टम तल, पुलिस मुख्यालय भवन, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में स्थित है। संगठन की ओर से रिश्वतखोरी के मामलों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9454402484 जारी किया गया है।
संगठन ने लोगों से अपील की है कि सरकारी सेवाओं और कार्यों के बदले किसी भी प्रकार की अवैध रकम की मांग किए जाने पर शिकायत करने में संकोच न करें। शिकायत के माध्यम से संबंधित मामले की जानकारी भ्रष्टाचार निवारण संगठन तक पहुंचाई जा सकती है।
भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया है। संगठन का संदेश है कि सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगना स्वीकार न करें और ऐसी स्थिति सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से जारी संदेश में “Stop Corruption” का आह्वान करते हुए नागरिकों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई है।
हेल्पलाइन नंबर: 9454402484
कार्यालय: पुलिस मुख्यालय भवन, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ
