प्रधान संगठन ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन के लोकार्पण के अवसर पर पंचायतराज मंत्री का किया स्वागत 


घोसी। मऊ। घोसी ब्लॉक के इटौरा डोरी पुर में आठ लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित मनरेगा अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण के अवसर पर प्रधान संगठन द्वारा प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने पर कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार एनडीए सरकार बनेगी। इस अवसर पहुंचे सरकार के पंचायत मंत्री ओम प्रकाश राजभर का प्रधान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संगठन के प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय के उपस्थिति में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने संगठन की तरफ से मुख्य मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उ प्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पंचायतों का कार्य काल बढ़ाना सरकार की मजबूरी थी बिना आरक्षण में परिवर्तन किए चुनाव कराना संभव नहीं है। सभी का स्वागत एवं आभार प्रधान अनुपमा देवी एवं गोविन्द राजभर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रधान संगठन के जिला प्रभारी काशी नाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष घोसी प्रवीण कुमार उर्फ डब्लू राजभर, प्रधान गोबिंद राजभर, मंजीत सिंह प्रधान, अमित कन्नौजिया, दहीचंद राजभर प्रधान, सहित सुभासपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण जनता उपस्थित रहे ।

 

Edited by Umashankar

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें