रामचरितमानस पाठ से लेकर देवी जागरण तक, धार्मिक आयोजनों के लिए उपलब्ध है बाबा बैद्यनाथ मानस मंडली

सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, कीर्तन और श्रीमद्भागवत कथा के लिए श्रद्धालु कर सकते हैं संपर्क
विशुनपुरा (कुशीनगर)। धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों को भक्तिमय बनाने के उद्देश्य से बाबा बैद्यनाथ मानस मंडली श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति उपलब्ध करा रही है। मंडली के माध्यम से रामचरितमानस पाठ, सुंदरकांड, कीर्तन, भजन संध्या, जागरण, हनुमान आराधना, देवी जागरण और श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा सकते हैं।
मंडली के प्रो. राजेश पाठक एवं कुनाल पाठक के नेतृत्व में धार्मिक आयोजनों के जरिए लोगों को भक्ति, आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रामचरितमानस एवं सुंदरकांड पाठ के माध्यम से जहां श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति से जुड़ने का अवसर मिलता है, वहीं भजन संध्या, कीर्तन और जागरण के आयोजन भक्तिमय वातावरण तैयार करते हैं।
देवी जागरण और हनुमान आराधना जैसे कार्यक्रम धार्मिक उत्सवों, नवरात्र, मांगलिक अवसरों और अन्य शुभ आयोजनों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त हैं। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के माध्यम से श्रद्धालु धार्मिक प्रसंगों एवं आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण कर सकते हैं।
मंडली की ओर से किसी भी शुभ कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान और विशेष आयोजन के लिए संपर्क करने की अपील की गई है।
संपर्क सूत्र: प्रो. राजेश पाठक एवं कुनाल पाठक
मोबाइल नंबर: 9919883320, 8601267515
पता: सेमरा, पोस्ट रोआंरी बाजार, जनपद कुशीनगर।
।। जय बाबा वैद्यनाथ ।।
