धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
कोतवाली नगर पुलिस की साइबर टीम की कार्रवाई, मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने जताया आभार
मऊ। कोतवाली नगर पुलिस की साइबर टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके मालिक को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 17 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल की पहचान कर उसे उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस की साइबर टीम ने यह कार्रवाई की।
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को घास बाजार निवासी मोहम्मद फुरकान का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें सौंप दिया गया। मोबाइल की अनुमानित कीमत 17 हजार रुपये है। इस कार्रवाई में CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद ली गई।
मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत
मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी संपर्क कर सकते हैं। समय पर शिकायत दर्ज कराने से गुम हुए मोबाइल की बरामदगी में मदद मिल सकती है।
