मऊ पुलिस का कमाल! गुम हुआ OnePlus मोबाइल कुछ ही समय में बरामद


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। जनपद मऊ की साइबर पुलिस टीम ने गुम हुए एक महंगे मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 14,299 रुपये बताई गई है। मोबाइल मिलने पर पीड़ित ने मऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में थाना कोपागंज की साइबर पुलिस टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से गुम हुए वनप्लस (OnePlus) मोबाइल फोन का पता लगाकर उसे बरामद किया।

पुलिस के अनुसार यह मोबाइल महावीर यादव, निवासी भटौली भटमिला, थाना घोसी, जनपद मऊ का था। मोबाइल गुम होने के बाद इसकी जानकारी साइबर पुलिस को दी गई थी। तकनीकी जांच और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उसे सुरक्षित बरामद किया गया। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर महावीर यादव ने मऊ पुलिस और साइबर टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल फोनों की बरामदगी की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक प्रभावी और तेज हुई है।

मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। समय पर शिकायत दर्ज होने से पुलिस को मोबाइल ट्रैक करने और उसे बरामद कर वास्तविक मालिक तक पहुंचाने में काफी सुविधा मिलती है। पुलिस ने नागरिकों से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें