साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में लौटाए ₹1.44 लाख


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

रानीपुर (मऊ)। साइबर ठगी के शिकार एक युवक को रानीपुर थाना साइबर पुलिस टीम ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई के माध्यम से ठगी गई 1,44,900 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कसारी पोस्ट खुरहट निवासी आयुष कुमार राय पुत्र कृष्ण कुमार राय के खाते से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से कुल 1,44,900 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना रानीपुर की साइबर पुलिस टीम ने संबंधित स्तर पर कार्रवाई शुरू की और ठगी की रकम को वापस कराने में सफलता हासिल की।

10 अगस्त 2026 को पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में साइबर फ्रॉड की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना रानीपुर साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से ऑनलाइन ठगी के मामलों में सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, फर्जी कॉल से सावधान रहें और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या केवाईसी संबंधी विवरण साझा न करें। निवेश, लोन और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी से भी सावधान रहने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर पीड़ित को बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें