सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर एआईएमआईएम का धरना-प्रदर्शन


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मस्जिद के पुनर्निर्माण समेत तीन मांगें उठाईं

घोसी (मऊ)। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की मऊ जिला इकाई ने सोमवार को घोसी में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष फैज अहमद की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी घोसी अशोक सिंह को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से सहारनपुर में ध्वस्त की गई मस्जिद का पुनर्निर्माण कराने, मस्जिदों और मदरसों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने तथा इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष फैज अहमद ने कहा कि एआईएमआईएम संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है। संगठन अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से शासन तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में निष्पक्षता के साथ कानून का पालन किया जाना चाहिए। किसी भी धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों पर भी प्रभावी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने सहारनपुर मस्जिद का पुनर्निर्माण कराने और मस्जिदों तथा मदरसों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग दोहराई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की।

धरना-प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष सैय्यद रिजवान, आसिफ शेख, नूर शेख, जिला महासचिव जमालुद्दीन खान, शाबीर शम्सी, मौलाना ताहिर, मो. आमिर, असअद, मो. शाहिद, अंसार अहमद, जिला सचिव नदीम अहमद, रफीउल्लाह अंसारी, मुशीर खान, एजाज, फरहान, फिरोज अंसारी, खुर्शीद अंसारी, जाफर शेख और आकिब अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें