गाजीपुर: शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा सराय गोकुल का 5 वाँ वार्षिक सम्मेलन कैंप कार्यालय में संपन्न हुआ।सर्वप्रथम झंडारोहण रज्जन विश्वकर्मा ने किया।फिर मजलूमों ने मुल्को मुल्को में झंडा लाल उठाया है का गान हुआ।सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि जिन मेहनतकशों ने भारत का निर्माण किया है वही आज तमाम सुविधाओं से वंचित है।उनके पास आवास नहीं, संतुलित भोजन, शिक्षा,स्वास्थ्य, सम्मान की जिंदगी से बंचित है। सुई से लेकर हवाई जहाज बनाने वाले लोगो का जीवन दुष्कर से दुष्कर होता जा रहा है।इसीलिए शोषण पर आधारित पूंजीवादी व्यवस्था के स्थान पर शोषणविहीन ,समता मूलक समाजवादी समाज की स्थापना ही पार्टी का लक्ष्य है। राजनीति का यही विषय भी है।लेकिन पूंजीपतियों की पार्टियां जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह तरह के नारे एवं गैरजरूरी मुद्दे प्रस्तुत करती रहती है।अस्तु अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु मजबूत पार्टी का निर्माण करना होगा। इसमें ब्रांचमंत्री बटोर प्रसाद गुप्ता ने सांगठनिक, कार्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिस पर चुम्मन कुशवाहा,मोहन प्रजापति,अशोक कुमार गुप्ता, सूबेदार कन्नाजिया,नीलेश शर्मा ने विचार प्रगट किया।बहसोपरान्त् रिपोर्ट पास हुई।शाखा संचालन के लिए बटोर प्रसाद गुप्ता मंत्री,उदयी कुशवाहा सह मंत्री,दुखा यादव कोषाध्यक्ष सर्वसम्मत चुने गये।सम्मेलन का समापन करते हुए पार्टी सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई देते हुए आगे संगठन को विस्तार देने एवं मजबूत संगठन बनाकर जनसंघर्षो को आगे बढ़ाने का आवहन किया।अध्यक्षता अंगद विश्वकर्मा ने किया।
मेहनतकशों ने भारत का निर्माण किया है वही आज तमाम सुविधाओं से वंचित है—अमेरिका सिंह यादव
