हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर के राम लीला मैदान में नगर पंचायत दिलदारनगर के चेयर मैन अविनास जायसवाल व अधिशाषी अशिकारी सन्तोष कुमार के नेतृत्व में नगर के सभासदो व विभिन्न स्कूल की बच्चियों के साथ बुधवारा के दिन अपने अपने हाथों में तिरंगा झंडा के साथ भारत माता जय तथा बंदेमातरम के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया।इस अवसर पर नगर के सैकड़ो युवको विभिन्न स्कूल की बच्चीयों के साथ एक भव्य जुलूस नगर में भारत माता की जय, बन्दे मात्रंम के जयघोष के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया गया।तिरंगा यात्रा नगर के रामलीला मैदान से होते हुए पूरा बाजार भ्रमण किया।तिरंगा जुलूस में नगर के लोगो ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा‘ झण्डा ऊचॉ रहे हमारा’ देश भक्ति भावना के प्रति जोश भरा और नगर में लोगो से घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा रैली में भारत माता के जय के नारो के उद्घोष के साथ देश के प्रति राष्ट्र भक्ति गीत गा कर प्रोत्साहित किया और अंत मे तिरँगा जुलूस में राष्ट्र गान के साथ समाप्त हुवा।इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार,एसबीयम प्रभारी गौतम कुमार,सभासद, राजेश कुमार उर्फ लखन,दीपक कुमार,तबरेज, कृष्ण मोहन गुप्ता, रमेश गुप्ता,घनश्याम यादव,गुड्डू,फ़रितु राजभर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए जुलूस के साथ दिलदारनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्र पुलिस के जवान डटे रहे।
