गाजीपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा अभियान मे आज मंगलवार को गाजीपुर नगर,सदर पूर्वी, रेवतीपुर, जमानियां दक्षिणी,सादात उत्तरी,सादात दक्षिणी, मनिहारी द्वितीय, सैदपुर पूर्वी, देवकली, नन्दगंज, कासिमाबाद प्रथम,बाराचवर द्वितीय,मरदह उत्तरी, भांवरकोल प्रथम, भांवरकोल द्वितीय तथा नोनहरा सहित कूल 17 मंडलो मे भिन्न-भिन्न स्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तथा रास्ते में पड़ने वाले महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा शहीद परिवारों का सम्मान किया गया।भाजपा नगर मंडल की तिरंगा यात्रा डीजे के साथ हनुमान मंदिर,कोट से निकल कर चीतनाथ,चौक, महाजन टोली, लाल दरवाजा होते मिश्र बाजार तिराहे पर पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।इस अवसर पर तिरंगा यात्रा मे शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि तिरंगा हमारे देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान का प्रतीक है। जिसके सम्मान मे यह तिरंगा यात्रा पूरे देश के सभी मंडलों में निकाली जा रही है। राष्ट्रीय एकता, अखंडता को मजबूत करने मे यह तिरंगा यात्रा अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर मोटरसाइकिल सवार हाथों मे तिरंगा लहराते लोग भारत माता की जय व वंदेमातरम् के उदघोष करते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा मिश्र बाजार तिराहे पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, महिला मोर्चा की साधना राय, किरन सिंह, लालसा भारद्वाज अच्छेलाल गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के द्वारा माल्यार्पण कर समाप्त हुई। यात्रा मे नगर मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,विश्व प्रकाश अकेला,जिला मंत्री राकेश यादव, साधना राय,सुनील गुप्ता,राजन प्रजापति,निर्गुण दास केशरी,अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, विशाल चौरसिया,श्री प्रकाश केशरी,नन्दू कुशवाहा, संतोष जायसवाल, हेमंत त्रिपाठी,प्रीति रावत, हर्षित,शुभम,शशांक,शास्वत,शिवम, योगेश शुक्ला कमलेश श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंडल नोनहरा की तिरंगा यात्रा अभियान के तहत नोनहरा चट्टी से कारगिल शहीद रामदुलार यादव की प्रतिमा तक किया गया
जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,डॉ विजय कुशवाहा पीयूष राय (भाजपा युवा नेता),)धनेश्वर बिन्द (जिला मंत्री) सुरेश गिरी (मंडल अध्यक्ष नोनहरा) विपिन उपाध्याय (मंडल महामंत्री)सभी मंडल उपाध्यक्ष* सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
भारतीय जनता पार्टी रेवतीपुर मंडल की तिरंगा यात्रा नवली इंटर कॉलेज के प्रांगण से शुरू होकर डेढगावा, शहिद स्थल कर्नल एम एन राय, के मूर्ति पर , माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में भाजपा के मंडल के पदाधिकारी जिला के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष एवं रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख पूर्व ब्लाक पूर्व में जिला पंचायत के प्रत्याशी गढ़ प्रमुख रेवतीपुर ब्लाक के तमाम गांव के क्षेत्र के नौजवान युवा साथी किसान भाई , और छात्र भाईयो आप ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल देवकली द्वारा तिरंगा यात्रा ब्रहम स्थल परिसर देवकली से मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा व पूर्व जिला अध्यक्ष वृजेन्द्र राय के नेतृत्व मे निकाली गयी जिसका समापन धन ईपुर मे अमर शहीद संजय यादव प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद समाप्त हुआ।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नित्य नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश की समृद्धि और सुरक्षा मजबूत हुई है।
वृजेन्द्र राय ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व मे पूरे विश्व मे भारत का डंका बज रहा हॆ।आत्मनिर्भर भारत निरंतर प्रत्येक क्षेत्र मे अग्रसर हॆ।पुरा विश्व आशा भरी निगाहों से देख रहा हॆ।
इस अवसर पर ,जिला पंचायत सदस्य अभय प्रकाश सिंह,जिला महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय,के० पी० गुप्ता,नरेन्द्र कुमार मॊर्य,कमलेश पाण्डेय,श्रीकांत सिंह,दीलीप गुप्ता,गुरुप्रसाद गुप्ता,हरिहर पाण्डेय,सूर्यदेव राय,तेरसू यादव,राजेश गुप्ता,दिनेश यादव,नागेन्द्र प्रसाद,पुनवासी राम,मोजीबुर्ररहमान,प्रवीण त्रिपाठी,जयप्रकाश चॊहान,राजेश जायसवाल,अंगद दूबे सहित सॆकङों पार्टी कार्यकर्ता मॊजूद थे।
