1100 दीपों की रोशनी से जगमगाया डोमनपुरा का महादेव मंदिर, रंगोलियों ने मोहा मन


मुहम्मदाबाद/ गाजीपुर। देव दीपावली के पावन अवसर पर ग्राम सभा डोमनपुरा के मेला वाली पार्टी स्थित महादेव मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। महादेव युवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया गया। दीपों की मनोहारी छटा से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत उपस्थित महादेव भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, ग्राम सभा की बहनों एवं बेटियों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला का शानदार प्रदर्शन किया, जो आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री नारायण सनातनी, अंगद, शनि, हिमांशु, राहुल, विशाल, सूबेदार, मिथुन, अमन, मनीष, विनोद कनौजिया, राहुल पासवान, दिनेश, अखिलेश, चंदन, वीरू सहित सैकड़ों महादेव भक्त उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें