बढ़नपुरा में सेवानिवृत्त हवलदार प्रेम शंकर पांडेय का तिरंगा यात्रा निकाल ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत…


भांवरकोल। विकासखंड भांवरकोल के बढ़नपुरा गांव में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे हवलदार प्रेम शंकर पांडेय का ग्रामीणों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवाओं और ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकालकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।

सोमवार, 23 नवंबर को हवलदार प्रेम शंकर पांडेय के सेवानिवृत्ति और नवगृह प्रवेश के अवसर पर गांव में शिव चर्चा एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव में यात्रा निकाली। भारत माता की जय और वीर सैनिक अमर रहें के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। जगह-जगह ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रेम शंकर पांडेय ने भारतीय सेना में रहते हुए वर्षों तक देश की सेवा की और सीमाओं की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सेवानिवृत्त होकर गांव लौटना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें