सांड के हमले से वृद्ध की मौत, गांव में शोक की लहर


कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के सबुनियां गांव में सांड के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि दृष्टिहीन शिवशंकर चौहान उम्र 80 वर्ष अपने झोपड़ी में बैठे थे कि अचानक सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। हालांकि, गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। शिवशंकर चौहान के दो पुत्र है जिसमें एक सेंचु बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है जबकि बेचू घर पर ही मौजूद था।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों में छुट्टा पशुओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सड़कों और गांवों में घूम रहे छुट्टा पशुओं से आए दिन दुर्घटना और हमले का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भेजने तथा इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
कासिमाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया एवं शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कराई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें